- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का हुआ अनावरण समारोह
- सभी के लिये शिक्षा होनी चाहिए समान-एसपी बघेल
- त्याग, तपस्या, ममता की मूर्त थी लोकमाता अहिल्याबाई-डॉ. गर्ग

Bharatpur News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का हुआ अनावरण समारोह
Bharatpur News: भरतपुर 22 जनवरी। बघेल महासभा की ओर से सूरजपोल बगीची पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण समारोह केन्द्रीय मंत्री एसपी बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में इन्दौर राजवंश के सदस्य उदयराजे होल्कर, अभयराज होल्कर, पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग, पूर्व राज्यमंत्री जगमोहन सिंह बघेल, बाबूलाल, गोविन्द गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, सैपंऊ प्रधान दुष्यन्त सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी, सरपंच रविपाल मुरवारा, अनिल अग्रवाल, भागीरथ सिंह, उत्तम सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता बघेल समाज के जिलाध्यक्ष राधेश्याम बघेल ने की।
अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया।

इस दौरान समारोह को सम्बोधित करते हुये केन्द्री मंत्री प्रो. एसपी बघेल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन काल में शासन को कुशल शासिका के रूप में चलाया। उन्होंने समाज की जागरूकता पर बल देते हुये कहा कि समाज के बच्चों को पढा लिखा कर योग्य बनाये। शिक्षा का कोई विकल्प नहीं होता है। बच्चों को शिक्षित कर उन्हें उच्च पदों पर पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने समाज को शिक्षा के साथ साथ राजनैतिक क्षेत्र में भी आगे बढाने का आव्हान किया।

समारोह को पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने सम्बोधित करते हुये कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर त्याग, तपस्या, ममता की मूर्त थी। उनके द्वारा समाज के लिये किये गये कार्यों को भूलाया नहीं जा सकता। उनके साहस व बलिदान से सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। डॉ. गर्ग ने कहा कि कुम्हेर के छत्रि गांगर सौली में श्रीमत खंडेराव होल्कर का स्मारक बनवाने के लिये मुख्यमंत्री से वार्ता करने का विश्वास दिलाते हुये कहा कि पर्यटक इस क्षेत्र में आते हैं। यहां पर श्रीमत खंडेराव होल्कर का स्मारक बनेगा तो लोगों को इनके इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी।

इस दौरान उन्होंने समाज की एकता पर जोर देते हुये कहा कि वह हमेशा सभी के सहयोग से विकास के लिये तैयार हैं।
इस मौके पर राजवंश सदस्य उदयराजे होल्कर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सरल एवं सौम्य स्वभाव की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में निर्भय, निडर होकर सामाजिक व धार्मिक कार्य किये। इस अवसर पर एडवोकेट डोरीलाल बघेल, डॉ. एनडी शास्त्री, बहादुर सिंह, थानसिंह, टीकम सिंह बघेल, रमेशचन्द्र, विष्णु बृजवासी, तेजसिंह, निरंजन सिंह, भगत, गोविन्द, गोपाल, मूलचन्द आर्य, देवीसिंह गावंडी, ओमप्रकाश, जीतू, रामअवधसिंह, रामकिशन, भगवानसिंह, पुष्पेन्द्र मलाह, योगेश नौगाया, आरएलडी के शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, हरिशंकर, दीनदयाल जाटव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।