Bharatpur News: मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

नदबई: आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में उपाध्याय पाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
मण्डल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और निर्भीकता के प्रतिबिंब थे। आजाद हिन्द फौज का गठन कर सशस्त्र संघर्ष से अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिलाने वाले नेता जी स्वाधीनता सेनानियों के लिए आदर्श बने। उनका जीवन देशभक्ति, बलिदान और प्रेरणा का अमिट प्रतीक बनकर सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस मौके पर न पा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक उपाध्याय ,ओमप्रकाश सिनसिनवार, पूर्व पार्षद लाई भईया, पूरन रौतवार,विष्णुदत्त शर्मा, रणधीर सिंह, गोविंद उपाध्याय, मनोज शास्त्री, बबलू सोनी, अशोक उपाध्याय दाढ़ी वाले,नत्थी लवानिया, प्रेम बिहारिया, देवेन्द्र शर्मा, रोहित पिप्पल,गोविन्द शर्मा, जगन आदि लोग मौजूद रहे ।