
नदबई -: मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के कार्यालय उद्घाटन समारोह में शामिल हुए नदबई विधायक माननीय कुंवर जगत सिंह जी जी सुपुत्र कुंवर हिम्मत सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा
आज मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के कार्यालय उद्घाटन समारोह में नदबई के लोकप्रिय विधायक माननीय कुंवर जगत सिंह जी के सुपुत्र कुंवर हिम्मत सिंह जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा जी के मुख्य आतिथ्य में फीता काटकर सम्पन्न हुआ।

जिसमें विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री रज्जन सिंह जी,उपप्रधान श्री भूपेंद्र फौजदार जी, न पा अध्यक्ष श्रीमति हरवती सिनसिनवार जी, उपाध्यक्ष श्री मति पुष्पा उपाध्याय जी, श्री अशोक उपाध्याय जी, श्री अरब सिंह जी, विधायक निजी सचिव सत्येंद्र सिंह उर्फ गुड्डू जी रहे।
अतिथियों का माला,दुपट्टा, फेंटा और तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने की।

कुंवर हिम्मत सिंह द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया और कहा कि मैं और मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय दोनों मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करूंगे। युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी।
उन्होंने भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नदबई में विकास को प्राथमिकता देना रहेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि सभी पार्टियां परिवारों की पार्टी बन गईं हैं। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जहां पार्टी ही परिवार है।
जिला उपाध्यक्ष रज्जन सिंह महुआ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है। राम मंदिर, धारा 370 और ट्रिपल तलाक यह पार्टी के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य है।

मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने कार्यालय उद्घाटन में नदबई शहर एवं ग्रामीण परिवेश से आशीर्वाद देने पधारे समस्त गणमान्य बुर्जुग शक्ति, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। मेरा उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और भाजपा परिवार को मजबूती प्रदान करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन बद्री गुर्जर पीटीआई मैथना जी द्वारा किया गया।
इस मौके पर सभी भाजपा के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।