538759 edited

BharatpurNews: दीपावली से पहले महापौर अनुराधा सिंह का एक्शन मोड, कचरा प्लांट की बदहाल व्यवस्थाओं पर…

अधिकारियों को दो टूक निर्देश—दीपावली तक शहर से दूर हो गंदगी, सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Bharatpur News: Mayor Anuradha Singh in 'action mode' ahead of Diwali; addresses the dismal state of affairs at the waste processing plant...

भरतपुर। दीपावली के त्योहार से पहले शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर नगर निगम महापौर अनुराधा सिंह एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आईं। शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के बाद महापौर नौह स्थित कचरा संयंत्र केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने कचरा प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत देखी।

निरीक्षण के दौरान कचरा प्लांट में कई कमियां सामने आने पर महापौर ने नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर शहर में गंदगी और अव्यवस्थाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

538880

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करने के साथ-साथ कचरा संयंत्र केंद्र की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाए, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।

महापौर के इस निरीक्षण से साफ संकेत हैं कि दीपावली से पहले शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि अधिकारियों के निर्देशों के बाद शहर की सफाई व्यवस्था में कितना सुधार देखने को मिलता है।

By Harish pathak

Harish Pathak is a journalist and founder of SNTV24, covering Rajasthan news, government schemes, and political updates. He has strong experience in reporting ground-level issues such as rural development, water crisis, and public welfare schemes. His mission is to bring accurate and fast news to the people.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *