BJP पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का नदबई आगमन पर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत

BJP पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का नदबई आगमन पर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत

 आज भारतीय जनता पार्टी नदबई शहर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक सदस्यता अभियान श्री अरुण चतुर्वेदी जी का नदबई आगमन पर दुपट्टा एवं फेंटा बांधकर गर्म जोशी के साथ स्वागत भव्य स्वागत किया गया ।

नदबई में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे अरुण चतुर्वेदी जी का शहर में जगह-जगह पर स्वागत किया गया।

WhatsApp%20Image%202024 12 02%20at%205.21.35%20PM

प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के साथ प्रदेश में भी सदस्यता अभियान में रुचि दिखाते हुए आम जन ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्राथमिक सदस्य बनकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान की है।

सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अरूण चतुर्वेदी जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व व राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की डबल इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के प्रति नागरिकों के अटूट विश्वास है।

 राजस्थान की जनता भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के एक वर्षीय कार्यकाल में हुए विकास, सुशासन एवं राज्य हित में लिए गए निर्णयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है।

इस मौके पर हरिशंकर उपाध्याय उर्फ लाई भैया ,ओमप्रकाश सिनसिनवार, रघुनंदन उपाध्याय, चरन कोली,विष्णु दत्त,मनोज शास्त्री, रोहित पिप्पल, महेश, गोविंद,बबलू आदि लोग मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *