Jaipur News: जयपुर में 4 दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स ट्रेनिंग शुरू, पहली बार पूरी तरह Digital होगी जनगणना

Jaipur News: जयपुर में 4 दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स ट्रेनिंग शुरू, पहली बार पूरी तरह Digital होगी जनगणना

Jaipur News: 4-day master trainers training begins in Jaipur, census to be completely digital for the first time

Jaipur News, 7 अप्रैल।
प्रदेश में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) में चार दिवसीय जनगणना-2027 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि देश में पहली बार जनगणना डिजिटल होने जा रही है। यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का उद्देश्य “मिनिमम गवर्नमेंट—मैक्सिमम गवर्नेंस” की अवधारणा को साकार करना है, जिसमें तकनीक के माध्यम से नागरिकों और सरकार को जोड़कर नवाचार को बढ़ावा दिया जाए तथा सुशासन स्थापित किया जाए।

उन्होंने उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स को कहा कि यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और वे इस अवसर का कुशल उपयोग कर इस जन-आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।


📊 Jaipur News:103 अधिकारी बने मास्टर ट्रेनर

जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने बताया कि इस चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य सरकार के 70 अधिकारी तथा जनगणना निदेशालय के 33 अधिकारी सहित कुल 103 अधिकारी मास्टर ट्रेनर के रूप में भाग ले रहे हैं।

इस प्रशिक्षण के पश्चात जिलास्तर पर लगभग 2550 फील्ड ट्रेनर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो आगे लगभग 1 लाख 60 हजार प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को विभिन्न चार्ज स्तरों पर प्रशिक्षित करेंगे।


📱 Digital Census के लिए विशेष प्रशिक्षण

उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित अवधारणाएं एवं परिभाषाएं, मकान सूचीकरण के प्रश्न, डेटा संग्रह की प्रक्रिया, HLO मोबाइल ऐप एवं CMMS पोर्टल का उपयोग तथा डेटा गोपनीयता प्रोटोकॉल से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी।

श्री मल्लिक ने बताया कि जनगणना 2027 मानकीकरण, डिजिटलीकरण एवं उत्तरदायित्व जैसे तीन प्रमुख तकनीकी सिद्धांतों पर आधारित है।


🗓️ जनगणना 2027 का शेड्यूल

राज्य जनगणना नोडल अधिकारी भवानी सिंह देथा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में जनगणना कार्य को सफल, पारदर्शी एवं सटीक रूप से संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत:

  • 1 मई से 15 मई: स्वगणना (Self Enumeration)
  • 16 मई से 14 जून: मकान सूचीकरण

की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।


🎓 Theory + Practical Training पर जोर

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

  • प्रथम सत्र: प्रशिक्षण ढांचे एवं प्रशिक्षकों की भूमिका
  • द्वितीय सत्र: प्रशिक्षकों हेतु आवश्यक कौशल
  • तृतीय सत्र: जनगणना 2027 का परिचय एवं प्रशिक्षण पद्धति
  • चतुर्थ एवं पंचम सत्र: जनगणना की आधारभूत अवधारणाएं एवं सहभागिता पद्धति

👥 उद्घाटन अवसर पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर महानिदेशक, एचसीएम रीपा श्रेया गुहा एवं अतिरिक्त महानिदेशक शाहीन अली खान भी उपस्थित रहे।


📌 Conclusion

Jaipur News: राजस्थान में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी तेजी से चल रही है। यह पहल न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाएगी, बल्कि डेटा संग्रहण को अधिक सटीक, पारदर्शी और प्रभावी भी बनाएगी।


Rajasthan Census 2027, Digital Census India, Jaipur News, HCM RIPA Training, Census Training Program, Self Enumeration, Government News, Rajasthan Latest News, SNTV24


Leave a Comment