542152

Bharatpur News: अपना घर लोहागढ़ गौशाला में महापौर अनुराधा सिंह का औचक निरीक्षण, तीन गोवंश मिले मृत्यु अवस्था में

Bharatpur News: Mayor Anuradha Singh conducts a surprise inspection at 'Apna Ghar Lohagarh Gaushala'; three cattle found dead.

भरतपुर गौशाला की व्यवस्थाओं पर महापौर नाराज, चारा-पानी की अव्यवस्था और चिकित्सक की गैरमौजूदगी पर उठाए सवाल; प्यासे गोवंश को खुद पिलाया पानी।

भरतपुर। भरतपुर में नगर निगम की महापौर अनुराधा सिंह एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आईं। महापौर ने ईकरण स्थित अपना घर लोहागढ़ गौशाला का औचक निरीक्षण कर वहां गोवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गंदगी, चारे-पानी की अव्यवस्था और चिकित्सक की गैरमौजूदगी सामने आने पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त की।

गौशाला में तीन गोवंश मिले मृत्यु अवस्था में

निरीक्षण के दौरान तीन गोवंश मृत्यु अवस्था में मिले। इस स्थिति को देखकर महापौर ने चिंता जताई। वहीं, बीमार गोवंश के लिए चारे और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। गौशाला में गोवंश के स्वास्थ्य और देखभाल को लेकर सामने आई इन स्थितियों ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।

प्यासे गोवंश को महापौर ने खुद पिलाया पानी

गौशाला के निरीक्षण के दौरान महापौर अनुराधा सिंह ने स्वयं प्यासे गोवंश को पानी पिलाया। इस दौरान उन्होंने गोवंश की देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में साफ-सफाई और चारा-पानी की स्थिति देखकर उन्होंने असंतोष जाहिर किया।

मौके पर चिकित्सक नहीं मिले, रिकॉर्ड पर भी मांगी जानकारी

541522

निरीक्षण के दौरान चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले। महापौर ने गौशाला के रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी भी मांगी। संबंधित कर्मचारियों द्वारा टालमटोल किए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

गौशाला में गोवंश के लिए स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त चारा-पानी और बीमार पशुओं को समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी है। ऐसे में निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करना और गोवंश की उचित देखभाल सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

SNTV24 News की नजर भरतपुर की स्थानीय खबरों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर बनी हुई है

By sntvrajasthan@gmail.com

SNTV24 Samachar Feature Seva is a dedicated digital news agency service under SNTV24, focused on delivering high-quality news content, feature stories, and ground reports to media platforms, organizations, and the public.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *