Rajasthan News: सलूम्बर में बच्चों की अज्ञात बीमारी पर सरकार सख्त, 52,000 घरों का सर्वे – CM भजनलाल शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

जयपुर, 8 अप्रैल। सलूम्बर जिले में बच्चों की अज्ञात बीमारी से मौत के प्रकरण को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सलूम्बर सहित उदयपुर संभाग के सातों जिलों में व्यापक स्तर पर आउटब्रेक नियंत्रण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विभाग की टीमें लगातार सर्विलांस कार्य कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि बच्चों की मौत का प्रकरण सामने आने के बाद मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने तत्काल विशेषज्ञों की टीम गठित कर मामले की जांच करवाने एवं रोग नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए थे। चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी लगातार प्रभावित क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर आउटब्रेक की जांच की गई तथा प्राथमिक उपचार एवं जांच प्रोटोकॉल के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। राज्य स्तरीय टीम ने भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर विस्तृत जांच की।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि उदयपुर संभाग में करीब 3690 टीमों द्वारा 52 हजार से अधिक घरों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 275 लक्षण वाले मरीज चिन्हित किए गए। इनमें से 25 मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों हेतु रेफर किया गया। इस दौरान 13 हजार से अधिक स्थानों पर सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) गतिविधियां संचालित की गईं।
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सलूम्बर के झालरा ब्लॉक के सेमारी गांव में 01 चार वर्षीय बच्चे की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि आउट ब्रेक नियंत्रण गतिविधियों के तहत मंगलवार को उदयपुर संभाग में 651 मरीजों का मौके पर ही उपचार किया गया।
उन्होंने बताया कि मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए 2,557 स्थानों पर एंटी-लार्वल गतिविधियां की गईं। क्षेत्र में 1,796 ब्लड स्लाइड्स ली गईं तथा 94 सैंपल जांच हेतु एकत्रित किए गए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें एवं विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
⭐ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सक्रियता और नेतृत्व की सराहना
इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील नेतृत्व की व्यापक सराहना हो रही है। जैसे ही मामला सामने आया, उन्होंने बिना देर किए विशेषज्ञ टीम गठित कर जांच और नियंत्रण के निर्देश दिए, जिससे प्रशासनिक तंत्र तुरंत सक्रिय हुआ।
उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से सर्वे, उपचार और रोकथाम की गतिविधियां शुरू कीं, जिससे स्थिति को नियंत्रण में लाने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय दर्शाता है कि राज्य सरकार जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर लिए गए ये फैसले और जमीनी स्तर पर की गई मॉनिटरिंग इस तरह के आउटब्रेक को नियंत्रित करने में बेहद प्रभावी साबित होते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह सक्रिय और संवेदनशील रवैया प्रदेश में Good Governance और Effective Crisis Management का उदाहरण बनकर सामने आया है।
Salumber News, Rajasthan News, Bhajanlal Sharma, Health News Rajasthan, Udaipur News, Mystery Illness, Children Death News, Rajasthan Health Department, Medical Alert, Outbreak News, Disease Alert Rajasthan, Breaking News Rajasthan, Hindi News, SNTV24, Health Survey Rajasthan, Mosquito Disease, Public Health Rajasthan, Emergency News, Village Health News, Latest Rajasthan News,
- Rajasthan News: पूर्वी राजस्थान को बड़ी सौगात, CM Bhajanlal Sharma ने चंबल एक्वाडक्ट का किया निरीक्षण, 40% आबादी को मिलेगा फायदा
- नौकरी नहीं मिल रही? Mudra Yojana से पाएं ₹10 लाख तक लोन और बनें आत्मनिर्भर – आज ही शुरू करें अपना बिजनेस!
- Rajasthan News: विकास की नई पहचान बना राजस्थान: CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- सरकार दे रही ₹2100 हर महीने महिलाओं को! Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026
- Rajasthan News: सलूम्बर में बच्चों की अज्ञात बीमारी पर सरकार सख्त, 52,000 घरों का सर्वे – CM भजनलाल शर्मा ने दिए सख्त निर्देश