Bharatpur News: मदर्स डे पर किन्नरों का सम्मान महिला मोर्चा की एक अनूठी पहल

Bharatpur News: मदर्स डे पर किन्नरों का सम्मान महिला मोर्चा की एक अनूठी पहल

Bharatpur News: मदर्स डे पर किन्नरों का सम्मान महिला मोर्चा की एक अनूठी पहल

Bharatpur News: Honoring transgenders on the day is a unique initiative of Mahila Morcha

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा ओपन फील्ड्स स्कूल रंजीत नगर में मदर्स डे अतिउत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा रही जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनिला गौड़ रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला संयोजक कविता गोयल ने की। महिला मोर्चा द्वारा समाज में महिलाओं की गरिमा और सम्मान का संदेश देने के लिए किन्नर समाज का तहेदिल से स्वागत और सम्मान किया गया।किन्नर समाज को मासी बोला जाता है जो मां के समान होती है।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत से पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा एवं किन्नर समाज प्रतिनिधि नीतू मौसी के करकमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया।तत्पश्चात श्रुति अग्रवाल द्वारा शानदार गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति की गई उसके बाद नीरू द्वारा ‘मां ओ मेरी मां’ गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर संपूर्ण वातावरण को भावुक ओर श्रद्धामय बना दिया।
मदर्स डे के इस अवसर पर नीतू मौसी,मुस्कान मौसी, स्वीटी मौसी,हिना मौसी का आत्मीय भाव से सम्मान कर समाज को मां की महत्वता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह ही नहीं बल्कि पुरुष प्रधान समझे जाने वाले भारतीय समाज को ‘जननी जन्म भूमिश्चय स्वर्गादपि गरीयसी’ सूक्ति के सांस्कृतिक महत्व का संदेश देता है। कार्यक्रम का संचालन स्वाति अग्रवाल ने किया एवं अध्यक्ष कविता गोयल ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला मीडिया प्रभारी डॉ वीरेंद्र पचौरी ने बताया कि इस अवसर पर स्वाति अग्रवाल,अंजना सोनी, मीरा गोयल, दीक्षा गोयल,रेनू सिंह,सिखा रामूका,पूजा शर्मा, भुवनेश्वरी दीक्षित,कीर्ति गोयल,गरिमा गोयल,दिया अग्रवाल,प्रीति गर्ग,हरप्रीत, रितु अग्रवाल आदि प्रमुख भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *