भरतपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 31 में से 21 सीटों पर जीत; भाजपा को मिली 9 सीटें

भरतपुर। जिला परिषद चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। भरतपुर जिला परिषद के 31 वार्डों में कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 9 सीटें मिली हैं, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक वार्ड में जीत हासिल की है।
पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शुक्रवार को मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मतगणना संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने जिला परिषद के सभी 31 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए।
कांग्रेस ने जीतीं सबसे ज्यादा सीटें
घोषित परिणामों के अनुसार कांग्रेस 21 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को एक सीट मिली। इन नतीजों के साथ भरतपुर जिला परिषद के सभी वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है।
भरतपुर जिला परिषद चुनाव: सभी 31 वार्डों के विजेताओं की सूची
कांग्रेस के विजेता प्रत्याशी
वार्ड 3 से राजेश, वार्ड 4 से अरविंद कुमार, वार्ड 7 से चेतन, वार्ड 8 से हरिसिंह, वार्ड 9 से हरबीर सिंह, वार्ड 10 से हीराचंद, वार्ड 11 से सावित्री देवी, वार्ड 12 से अशोक, वार्ड 14 से सपना कुमारी, वार्ड 15 से प्रमोद कुमार, वार्ड 16 से अतर सिंह, वार्ड 18 से रानुवाला, वार्ड 19 से सरोज, वार्ड 20 से हरप्यारी, वार्ड 21 से राजेश, वार्ड 22 से अंजू कुमारी, वार्ड 24 से सुमन गुर्जर, वार्ड 27 से रेखा कुमारी, वार्ड 28 से ओमवती, वार्ड 29 से सावित्री और वार्ड 31 से बोदन सिंह विजयी घोषित किए गए।
भाजपा के विजेता प्रत्याशी
वार्ड 1 से संगीता, वार्ड 2 से राधा, वार्ड 5 से सत्यवीरी, वार्ड 6 से मिथिलेश, वार्ड 13 से पूजा कुमारी, वार्ड 17 से मीरा देवी, वार्ड 23 से मानसिंह, वार्ड 25 से दिनेश भातरा और वार्ड 30 से रघुवीर सिंह ने जीत दर्ज की।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP)
वार्ड 26 से रेनु कुमारी विजयी घोषित हुईं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन, चुनाव कार्मिकों और आमजन का आभार व्यक्त किया।
SNTV24 | भरतपुर की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें।
