IMG 20261123 WA0044

Bharatpur News: जिला प्रमुख चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, सुबह 10 बजे से शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया

Bharatpur News: Full schedule for the Zila Pramukh election released; the election process will begin at 10 AM.

भरतपुर। भरतपुर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद के निर्वाचन को लेकर तारीख और पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आगामी 25 नवंबर, बुधवार को जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन बैठक आयोजित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कमर चौधरी ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए सभी संबंधित निर्वाचित सदस्यों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन बैठक सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार, कृष्णा नगर, भरतपुर में शुरू होगी। जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 11 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थियों को नाम वापस लेने के लिए दोपहर 1 बजे तक का समय दिया गया है।

दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक हो सकती है वोटिंग

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार यदि जिला प्रमुख पद के लिए मतदान की आवश्यकता होती है तो मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच कराया जाएगा। इस तरह नामांकन से लेकर नाम वापसी और मतदान तक की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न होगी।

निर्वाचित सदस्यों को उपस्थित रहने के निर्देश

रिटर्निंग अधिकारी ने जिला परिषद भरतपुर के सभी संबंधित निर्वाचित सदस्यों को 25 नवंबर को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर निर्वाचन बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994, राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 और राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

जिला प्रमुख चुनाव का टाइम टेबल

  • सुबह 10 बजे – निर्वाचन बैठक शुरू
  • सुबह 11 बजे तक – नामांकन पत्र जमा
  • सुबह 11:30 बजे – नामांकन पत्रों की जांच
  • दोपहर 1 बजे तक – नाम वापसी
  • दोपहर 3 से शाम 5 बजे – आवश्यकता होने पर मतदान

25 नवंबर को होने वाली इस निर्वाचन प्रक्रिया के बाद भरतपुर जिला परिषद के जिला प्रमुख पद को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

By Harish pathak

Harish Pathak is a journalist and founder of SNTV24, covering Rajasthan news, government schemes, and political updates. He has strong experience in reporting ground-level issues such as rural development, water crisis, and public welfare schemes. His mission is to bring accurate and fast news to the people.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *