BharatpurNews: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर ब्राह्मण समाज राजस्थान ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

BharatpurNews: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर ब्राह्मण समाज राजस्थान ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

BharatpurNews: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर ब्राह्मण समाज राजस्थान ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

BharatpurNews: The Brahmin community of Rajasthan paid a heartfelt tribute on the death anniversary of Swami Vivekananda.

भरतपुर BharatpurNews। ब्राह्मण समाज राजस्थान के भरतपुर जिला अध्यक्ष पंडित हरीश पाठक के नेतृत्व में महान संत, राष्ट्रचिंतक एवं युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पंडित हरीश पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा, चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास का संदेश देते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त, संस्कारित और विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है।

ब्राह्मण समाज राजस्थान के जिला महामंत्री मनोज लवानिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया। आज के युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, संस्कार और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा ब्रजवासी, हार्दिक लवानिया, देवेश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, विधा शर्मा, कमला देवी, गब्बर सिंह, मनोज शर्मा, चंद्रेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *