BharatpurNews: स्तर की सरिस्का कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भरतपुर के खिलाड़ियों का परचम युवाओं ने दम दिखाया।

राजस्थान के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मौजूदगी में आयोजित तीसरी सरिस्का कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में भरतपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम गौरव के साथ ऊँचा किया।अलवर जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन से संबद्ध रही। आयोजन की कमान राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम सैनी, प्रतियोगिता सचिव रजनेश जैमन, नरेश नापा एवं अलवर संघ के सदस्यों ने बखूबी संभाली।इस राज्य स्तर के मंच पर जयशंकर टाईगर क्लब भरतपुर के 6 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भरतपुर का परचम लहराया और यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं अब राज्य की बड़ी प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा बना रही हैं।

पदक विजेता खिलाड़ी देव प्रताप सिंह, रुचिका मिश्रा, दिव्यानी सिंह, रामया शर्मा, प्रियांशु सिंह एवं अक्षेंद्र शर्मा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और जज्बे के दम पर यह उपलब्धि हासिल की, जो प्रदेश के खेल मानचित्र पर भरतपुर की मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है।इस मौके पर भरतपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की सचिव एवं कोच दीप्ति शर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।
जयशंकर टाईगर क्लब की अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा एवं सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है, और ये खिलाड़ी भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं।