NEET 2026: भरतपुर की जागृति शर्मा ने हासिल की AI Category Rank 2118, राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रम्हावाहिनी ने किया भव्य सम्मान

भरतपुर। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रम्हावाहिनी द्वारा युवा प्रदेश अध्यक्ष पंडित हरीश पाठक के नेतृत्व में जागृति शर्मा पुत्री श्री दयानंद लवानियां का NEET-2026 परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जागृति शर्मा ने NEET-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए AI (All India) Category Rank 2118 प्राप्त की। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार, समाज एवं भरतपुर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर संगठन की ओर से जागृति शर्मा का श्री बिहारी जी की पावन तस्वीर, सम्मान-पटका, पुष्पगुच्छ एवं मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी सफलता का स्वागत किया।
युवा प्रदेश अध्यक्ष पंडित हरीश पाठक ने कहा कि जागृति शर्मा की यह उपलब्धि प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी विद्यार्थी बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने समाज से अधिक से अधिक बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान भी किया।
सम्मान समारोह में उपस्थित परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने जागृति शर्मा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।
NEET 2026, Bharatpur News, Jagriti Sharma, AI Category Rank 2118, Medical Student, Harish Pathak, Rajasthan News, SNTV24 News, National Parshuram Sena, Success Story,